ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
देश दुनिया

जयमाला पर दूल्हे ने दुल्हन को किया Kiss, मचा बवाल; एक दिन बाद दुल्हन घर से हुई फरार, इससे रचा ली शादी

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 31 मई 2024दे देखा गया: 1444 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
जयमाला पर दूल्हे ने दुल्हन को किया Kiss, मचा बवाल; एक दिन बाद दुल्हन घर से हुई फरार, इससे रचा ली शादी

सरगुजा टाइम्स 31 मई 2024/ UP: हापुड़ जिले में जयमाला के दौरान दुल्हा-दुल्हन के किस करने पर बवाल मच गया था। वहीं बवाल के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। हालांकि अब बताया जा रहा है कि दुल्हन घर से फरार हो गई है और उसने उसी लड़के से शादी भी र...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स 31 मई 2024/ UP: हापुड़ जिले में जयमाला के दौरान दुल्हा-दुल्हन के किस करने पर बवाल मच गया था। वहीं बवाल के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। हालांकि अब बताया जा रहा है कि दुल्हन घर से फरार हो गई है और उसने उसी लड़के से शादी भी रचा ली है।

बता दें कि पूरा मामला 20 मई दिन सोमवार का है। यहां दो बहनों की शादी एक ही दिन हो रही थी। हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में शादी का आयोजन किया गया था। इसी बीच जयमाला के दौरान दूल्हे ने अपनी दुल्हन को किस कर दिया। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और शादी समारोह में जमकर हंगामा किया और मारपीट हुई। मारपीट का मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं हंगामे के बाद बारात वापस लौट गई।

दो बेटियों की एक साथ थी शादी

Advertisement

जानकारी के अनुसार दोनों बेटियों की शादी सोमवार की रात में थी। बड़ी बेटी की बारात गुलावठी के मोहल्ला सुभाष नगर से आई थी, जिसकी शादी से कुशलता से संपन्न हो गई। वहीं छोटी बेटी की बारात हापुड के मोहल्ला शिव नगर से आई थी। शादी में जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के माथे पर किस कर दिया।  इस पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दुल्हन के पिता सहित 5 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

भाग कर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

वहीं अब इस पूरी घटना के एक दिन बाद दुल्हन का दूल्हे के प्रति प्रेम जाग उठा। हंगामे के अगले ही दिन दुल्हन अपने घर से भाग गई और दूल्हे के पास जा पहुंची। बताया जा रहा है कि दूल्हे का नाम दीपांशु और दुल्हन का नाम सविता है। दोनों के घर की दूरी 1 किलोमीटर से भी कम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वहीं घर से भागने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी भी रचा ली। इस पूरी घटना के बाद मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जयमाला पर दूल्हे ने दुल्हन को किया Kiss, मचा बवाल; एक दिन बाद दुल्हन घर से हुई फरार, इससे रचा ली शादी | सरगुजा टाइम्स