✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सरगुजा संभाग

डटे हुए हैं दोनों, एक ने ली थी युवक की जान ,शहर के नजदीक पहुंचा दूसरा हाथी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 25 जनवरी 2023दे देखा गया: 1186 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News@ विचरण कर रहा हाथी घुस आया था शहर में, एक युवक की ले ली जान, इधर दूसरा (Elephant) शहर से लगे हर्राटिकरा क्षेत्र में कर रहा भ्रमण Surguja Times - अंबिकापुर न्यूज: जंगल से भटक कर हाथी शहर की ओर कर रहे हैं। 5 दिन के भीतर 2 हाथी शहर...

Ambikapur News@ विचरण कर रहा हाथी घुस आया था शहर में, एक युवक की ले ली जान, इधर दूसरा (Elephant) शहर से लगे हर्राटिकरा क्षेत्र में कर रहा भ्रमण

Surguja Times - अंबिकापुर न्यूज: जंगल से भटक कर हाथी शहर की ओर कर रहे हैं। 5 दिन के भीतर 2 हाथी शहर के बगल में आ चुके हैं। सोमवार को अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लालमाटी की ओर से एक हाथी शहर के करीब पहुंच गया, जो मंगलवार को पूरे दिन मणिपुर चौकी क्षेत्र के हर्राटिकरा में डटा रहा। वन विभाग द्वारा इसे सूरजपुर जिले के जंगल की ओर खदेडऩे की तैयारी है। वहीं 19 जनवरी को शहर में प्रतापपुर की ओर से आए हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था। उक्त हाथी शहर से लगे बांकी डेम की ओर से बधियाचुआं के पास डटा हुआ है। फिलहाल दोनों क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है।

19 जनवरी को शहर में प्रतापपुर की ओर से एक हाथी शहर में घुस आया था। इसकी भनक लगते ही वन अमला मुस्तैद हो गया था। हाथी फॉरेस्ट कॉलोनी, संजय पार्क व गाड़ा घाट होते हुए तकिया नर्सरी की ओर चला गया था। यहां वन विभाग द्वारा उस पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई थी।

इधर शहर के गाड़ाघाट निवासी एक व्यक्ति को हाथी ने उसे मार डाला था। उसकी क्षत-विक्षत लाश 22 जनवरी को मिली थी। मौत के घाट उतारने के बाद यह हाथी चेन्द्रा की ओर चला गया था। इसके बाद सोमवार को हाथी ने शहर की ओर रुख कर लिया है। हाथी लालमाटी से होते हुए शहर के करीब बधियाचुआं के समीप पहुंच गया।

जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम दोनों क्षेत्रों में सक्रिय हो गई और सर्चिंग शुरू कर दी। वन विभाग के अनुसार हर्राटिकरा के पास पहुंचे हाथी को वन अमला द्वारा सूरजपुर जिले के जंगल में खदेड़ा जाएगा। वहीं कोतवाली क्षेत्र बधियाचुंआ के पास वाला हाथी अभी भी डटा हुआ है।

सीसीएफ बंगले की तोड़ी थी दीवार

गौरतलब है कि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 10 हाथियों के दल से बिछडक़र हाथी १९ जनवरी को शहर में आ घुसा था। उसने पुरातत्व विभाग के पास एक व्यक्ति का घर क्षतिग्रस्त किया था। इसके अलावा फॉरेस्ट कॉलोनी में घुसकर उसने सीसीएफ के सरकारी बंगले की बाउंड्रीवाल ढहा दी थी।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
डटे हुए हैं दोनों, एक ने ली थी युवक की जान ,शहर के नजदीक पहुंचा दूसरा हाथी | सरगुजा टाइम्स