✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सरगुजा संभाग

नगर पंचायत राजपुर का ट्रैक्टर एक वर्ष से लापता..

द्वारा: SADDAM KHANप्रकाशित: 25 जुलाई 2023दे देखा गया: 614 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बनाने अग्रिम भुगतान भी कर दिया,,मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने जारी किया नोटिससद्दाम खान/कुसमीराजपुर, 25 जुलाई। वर्षों पूर्व नगर पंचायत में खरीदी गई ट्रैक्टर वाहन करीब एक वर्ष से गायब है। विभाग का कहना है कि वाहन के दुर्घटनाग्रस्...

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बनाने अग्रिम भुगतान भी कर दिया,,
मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने जारी किया नोटिस

सद्दाम खान/कुसमी
राजपुर, 25 जुलाई। वर्षों पूर्व नगर पंचायत में खरीदी गई ट्रैक्टर वाहन करीब एक वर्ष से गायब है। विभाग का कहना है कि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण मरम्मत हेतु भेजा गया था, परंतु अभी तक बन कर नहीं आ पाई है।

बताया गया कि ट्रैक्टर मरम्मत के लिए उक्त गैराज मालिक को अग्रिम भुगतान भी कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित गैराज के मालिक को नोटिस जारी कर उक्त ट्रैक्टर वाहन को पूर्ण रूप से मरम्मत व परीक्षण कर उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा है।

नगर पंचायत में विभिन्न कार्यों हेतु वर्षों पूर्व एचएमटी ट्रैक्टर वाहन खरीदा गया था, जो करीब 1 वर्ष पूर्व बलरामपुर जाते वक्त रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसे नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा मरम्मत हेतु अंबिकापुर गैराज में छोड़ा गया है, लेकिन करीब 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत से ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद से गायब है।

इस संबंध में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा से ‘छत्तीसगढ़’ ने बात की तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद बनने के लिए अम्बिकापुर भेजा गया है, जो अब तक बन कर नहीं आई है। उन्होंने इस संबंध में नगर पंचायत के कर्मचारियों व गैराज मालिक को नोटिस जारी करने की बात कही।

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा ने नोटिस जारी कर कहा कि प्राप्त जानकारी अनुसार निकाय द्वारा 01 ट्रैक्टर मरम्मत कार्य हेतु आज से लगभग 01 वर्ष पूर्व प्रदान किया गया था, जिसमें आपके द्वारा उक्त ट्रैक्टर का मरम्मत कार्य का अग्रिम भुगतान किये जाने हेतु निकाय के कर्मचारी दयाशंकर गुप्ता राहा अनुराग निवारी (प्लेसमेट) कर्मचारी एवं मुकेश दुबे उपअभियंता को राशि रुपये लगभग एक लाख पचास हजार रूपये मौखिक रूप से बोला गया था। जिसके अंतर्गत आपके द्वारा दिनांक 21/01/2023 को राशि रुपये 99520/- का बिल प्रस्तुत किया गया था जिसमे निकाय द्वारा 97530/- चेक क्रमांक 106790 दिनांक 29/03/2023 के माध्यम से अग्रिम भुगतान किया जा चुका है। परन्तु आपके द्वारा आज दिनांक 13/07/2023 तक निकाय को सोल्ड ट्रैक्टर वाहन 01 नग उपलब्ध नहीं कराया गया है और आपके इस लापरवाही व घोर कृत्य के कारण नगर के अतिआवश्यक कार्य के साथ-साथ कचरा उठाव जैसे अन्य कई विभिन्न कार्य नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण आमजन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आक्रोश होते हुए नाराजगी व्यक्त की जा रही है जो खेद का विषय है।

अत: आप पत्र प्राप्ति पश्चात् 03 दिवस के भीतर निकाय को उक्त ट्रैक्टर सोल्ड वाहन को पूर्ण रूप से मरम्मत व परीक्षण कर उपलब्ध कराये ताकि निकाय मे अति आवश्यक विभिन्न कार्य कराया जा सके, साथ ही यदि उचित हो तो आप शेष भुगतान हेतु पृथक से बिल प्रस्तुत करे,अन्यथा आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निकाय बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही आपकी होगी।

नोटिस में उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारी दयाशकर गुप्ता,सहायक ग्रेड 02 गुकेश दुबे उपअभियता व अनुराग तिवारी (प्लेसमेंट कर्मचारी) नगर राजपुर को मौखिक रूप से अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा उनको लाने हेतु निर्देशित किया गया था परन्तु उनकी उदासिनता के कारण उक्त ट्रैक्टर निकाय में उपलब्ध नहीं हो पाई है जिस हेतु पुन उन्हें सूचनार्थ एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु पालनार्थ प्रेषित किया है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
नगर पंचायत राजपुर का ट्रैक्टर एक वर्ष से लापता.. | सरगुजा टाइम्स