✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

बलरामपुर : जिले के विभिन्न जनपदों में किया गया योगाभ्यास

द्वारा: SADDAM KHANप्रकाशित: 22 जून 2023दे देखा गया: 1377 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

बलरामपुर 21 जून 2023 Surguja Times - कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, कुसमी व बलरामपुर के...

Advertisement

बलरामपुर 21 जून 2023

Surguja Times - कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, कुसमी व बलरामपुर के ग्राम पंचायतों के साथ-साथ समस्त अमृत सरोवर के निकट ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वतंत्रता सेनानी  द्वारा योगाभ्यास कर नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया गया।

Advertisement

योगाभ्यास के पश्चात जनपद पंचायत वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, कुसमी व बलरामपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने अमृत सरोवर निर्माण के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जनपद पंचायत कुसमी में 16 अमृत सरोवर तालाब निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें 14 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण भी किया जा चुका है। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में स्वीकृत 34 अमृत सरोवर तालाबों में से 26 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में स्वीकृत 19 अमृत सरोवर तालाबों में से 07 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण भी किया जा चुका है। जनपद पंचायत बलरामपुर में स्वीकृत सभी 07 अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण किया जा चुका है। भविष्य में जलभराव पश्चात सिंचाई सुविधा में बढ़ोतरी के साथ-साथ वृहद स्तर पर महिला समूह के माध्यम से अमृत सरोवर में मछली पालन किये जाने की योजना है तथा अमृत सरोवर किनारे अधिक से अधिक पौधरोपण भी किये जाने की योजना है, ताकि अनुकूलित वातावरण का निर्माण किया जा सके। योगाभ्यास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, मनरेगा श्रमिक, समूह की महिलायें एवं मनरेगा के मैदानी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RPT. Saddam Khan Balrampur

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...