✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

 मंच पर झूमे सीएम शिवराज मंच पर -Khelo India Youth Games का शुभंकर, थीम सांग व मशाल लांच 

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 7 जनवरी 2023दे देखा गया: 1266 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

MP News Khelo India Youth Games: शौर्य स्‍मारक में आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया का अद्भुत रंग देखने को मिला। Khelo India Youth Games: भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवें संस्करण की मेजबानी मध्य प्रदेश कर...

Advertisement

MP News Khelo India Youth Games: शौर्य स्‍मारक में आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया का अद्भुत रंग देखने को मिला।

Khelo India Youth Games: भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवें संस्करण की मेजबानी मध्य प्रदेश कर रहा है। शनिवार शाम राजधानी के शौर्य स्‍मारक में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन खेलों के शुभंकर मोगली का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मशाल और थीम सांग 'हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो...' भी लांच किया गया। शाम छह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया का अद्भुत रंग देखने को मिला।

खेलो इंडिया की मशाल को अमरकंटक नाम दिया गया, जिस पर मां नर्मदा की आकृति भी उकेरी गई है। वहीं रोमांचित करते वाले थीम सांग 'हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो...' को मशहूर गायक शान ने अपनी आवाज दी है। कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज और खेल मंत्री यशोधरा राजे भी मंच पर कलाकारों संग झूमते नजर आए।

पढ़ो भी और खेलो भी : शिवराज

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह महीना 'गोल्डन मंथ' के समान है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेटर्स मीट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भी आयोजन हो रहा है। इस समय पूरा प्रदेश खेलमय है। गाँवों, शहरों-कस्बों में खेलों का आयोजन हो रहा है। मध्यप्रदेश पूरे उत्साह और उमंग से भरा है। खेल उत्साह, उमंग, आनंद, नृत्य और मस्ती है। खेल सचमुच में जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल ही है। इसलिए पढ़ो भी, खेलो भी। भोपाल खेलों का हब बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह कार्यक्रम अद्भुत होगा। हम पूरी शिद्दत से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं।

इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतकर आने वालों को खेलों के प्रशिक्षण हेतु 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। चिन्हित पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डायरेक्ट डीएसपी भी बनाएंगे।

गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतरराष्‍ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय आफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वालंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...