बीजापुर। CG : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यहां के घोर नक्सल प्रभावित जांगला थाना क्षेत्र के बेलचर गांव में आए मेहमान फन्नी राम वट्टी 35 वर्ष की देर रात अज्ञात नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक दंतेवाड़ा पुलिस के हवलदार पद पर कार्य कर रहा था।

SURGUJA TIMES - जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने चचेरे भाई बेलचर निवासी मुन्ना राम वेट्टी के शादी में शामिल होने चार दिनो की छुट्टी में सपत्नीक पहुंचा था। रविवार रात करीब 12 बजे चार अज्ञात नक्सलियों द्वारा घर में जबरदस्ती घुस कर प्रधान आरक्षक फन्नी राम वट्टी पर टंगिया एवं चाकू से हमला (Bijapur Naxalism) कर दिया गया।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।