ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
बलरामपुर

राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय होंगे शामिल

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 1 अक्टूबर 2024दे देखा गया: 1142 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय होंगे शामिल

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का लिया जायजा बलरामपुर 01 अक्टूबर 2024 आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग,...

Advertisement

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का लिया जायजा

बलरामपुर 01 अक्टूबर 2024

Advertisement

आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत 02 अक्टूबर को ’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पहुँचे।

इस दौरान उन्होंने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विदित हो कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे और जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसी कड़ी में प्रमुख सचिव ने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पत्रकार दीर्घा, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रमुख सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और मंच संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील मौजूद रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय होंगे शामिल | सरगुजा टाइम्स