ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
सरगुजा संभाग

लुण्ड्रा को मिला 10 करोड़ का विद्युत विस्तारमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधायक प्रबोध मिंज की मांग को दी स्वीकृति

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 21 अगस्त 2025दे देखा गया: 527 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
लुण्ड्रा को मिला 10 करोड़ का विद्युत विस्तारमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधायक प्रबोध मिंज की मांग को दी स्वीकृति

अम्बिकापुर 20 अगस्त 2025/ जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। विधायक प्रबोध मिंज की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्युत विस्तार कार...

Advertisement

अम्बिकापुर 20 अगस्त 2025/ जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। विधायक प्रबोध मिंज की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्युत विस्तार कार्य हेतु 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से अब ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से राहत मिलेगी।

Advertisement

स्वीकृति अनुसार ककनी में 10 किलोमीटर तक 33 केवी लाइन एवं 9 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन, तुरियाबीरा में 10 किलोमीटर तक 33 केवी और 7 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन, वहीं कुंवरपुर पंचायत में 1 किलोमीटर 33 केवी तथा 21 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन का विस्तार किया जाएगा।विधायक मिंज ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रही थी।

क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।ग्रामीण जनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक प्रबोध मिंज के प्रति आभार जताया और कहा कि अब उनके गांवों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
लुण्ड्रा को मिला 10 करोड़ का विद्युत विस्तारमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधायक प्रबोध मिंज की मांग को दी स्वीकृति | सरगुजा टाइम्स