✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

सिंहदेव ने कहा, यह भारी भूल होगी यह सोचना कि कोरोना हमारे बीच से चला गया

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 29 दिसंबर 2022दे देखा गया: 263 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News: सिंहदेव ने कहा कि देश में जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चला, उसमें लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बन गई लेकिन हम नहीं बैठ सकते। अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कोरोना से डरने की नहीं लेकिन सतर्क रहने क...

Advertisement

Ambikapur News: सिंहदेव ने कहा कि देश में जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चला, उसमें लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बन गई लेकिन हम नहीं बैठ सकते।

अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कोरोना से डरने की नहीं लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।यह सोचना कि कोरोना हमारे बीच से चला गया, यह भारी भूल होगी।कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है।फिलहाल की स्थिति में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सरगुजा प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अंबिकापुर में चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।इसका माकड्रिल भी किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सभी जगह के लोग सतर्क हो गए हैं। चीन, जापान, जर्मनी, सिंगापुर, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील सहित अन्य देशों में कोरोना के केस बढ़ते हुए दिख रहे है।सिंहदेव ने कहा कि कोरोना एक वायरस है जो आने वाले समय में भी रहेगा इस बात का संदेश हमने हमेशा से ही दिया है। चिंता इस बात की रहती है कि इसका म्यूटेशन कोई ऐसा रूप न ले ले कि बीमारी घातक स्वरूप में सामने आ जाए।

Advertisement

सिंहदेव ने कहा कि देश में जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चला, उसमें लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बन गई। तुलनात्मक रूप से देश की हालत फिलहाल सुरक्षित है लेकिन हम पिछले नतीजों को देखकर नहीं बैठ सकते हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें नुकसान न देखना पड़े इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।यदि ज्यादा घातक साबित होने वाला वैरियंट आ गया तब लोगों को दिक्कतें होंगीं। चीन की जो स्थिति बताई जा रही है वह देश, छत्तीसगढ़, सरगुजा या अंबिकापुर में होती नहीं दिख रही हैं। वहां जो वैक्सीन उपयोग में लाई गई वह उतनी कारगर साबित नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि भारत में देखें तो कई लोगों तक कोरोना पहुंच गया।

80 प्रतिशत तक लोगों को तो पता ही नहीं चला। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी। उनके माध्यम से दूसरे लोगों तक फैला होगा, कुछ लोग बीमार हुए होंगे, उनकी भी प्रतिरोधक क्षमता बनी होगी। आज ऐसी स्थिति में हम अपने को पा रहे हैं कि ज्यादा प्रकरण सामने नहीं आ रहे हैं। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसी के हिसाब से सभी अस्पतालों में भी तैयारी की जा रही है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
सिंहदेव ने कहा, यह भारी भूल होगी यह सोचना कि कोरोना हमारे बीच से चला गया | सरगुजा टाइम्स