✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सरगुजा संभाग

सीएमओ के खिलाफ सत्ता पक्ष व विपक्ष पार्षदों ने खोला मोर्चा..

द्वारा: SADDAM KHANप्रकाशित: 31 जुलाई 2023दे देखा गया: 641 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सद्दाम खान/कुसमी अनुविभागीय पहुँच कर पार्षदों ने एसडीएम के समक्ष नारा लगाया,, गली-गली में शोर है, सीएमओ कमीशन खोर है। नगर पंचायत के पार्षदों ने कुसमी सीएमओ के मनमानी रवैये से परेशान होकर सभी पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। आज कु...

सद्दाम खान/कुसमी

अनुविभागीय पहुँच कर पार्षदों ने एसडीएम के समक्ष नारा लगाया,, गली-गली में शोर है, सीएमओ कमीशन खोर है।

नगर पंचायत के पार्षदों ने कुसमी सीएमओ के मनमानी रवैये से परेशान होकर सभी पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। आज कुसमी के शिव चौक के पास सभी पार्षद एकत्रित होकर ढ़ोल-नगाड़ा के साथ रैली निकालकर नारे-बाजी कर सीएमओ हटाओ नगर पंचायत बचाव, गली-गली में शोर है, सीएमओ कमीशन खोर है सीएमओ के चेहरे की जो लाली है, वो ट्रेक्टर की दलाली है। जैसे नारो से गुंजायमान रहा तथा रैली की रूप में नगर पंचायत पहुँचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की भनक जैसे ही सीएमओ को लगती है नगर पंचायत के प्रवेश द्वार पर ताला लगवा देता है जिससे सारे पार्षद भड़क जाते हैं और जमकर नारे-बाजी करते है। नगर पंचायत के गेट में ताला लगा दिये जाने के कारण समस्त पार्षदों ने आक्रोस में आकर नारा लगाते हुए कहा कि बेशर्म सीएमओ कुछ तो बोलो, ताला खोलों-ताला खोले के नारे लगे।
आपकों बता दे कि पूर्व में नगर पंचायत कुसमी में समस्त पार्षदो की परिषद बैठक रखी गयी थी, जिसमे सीएमओ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष की मिलीभगत से ट्रैक्टर खरीदी में भारी कमीशन खोरी का मामला सामने आया था।

पक्ष-विपक्ष के समस्त पार्षद दलों ने नगर पंचायत सीएमओ व नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम के ऊपर कमीशन खाने को लेकर जमकर हल्ला करते हुए बैठक का बहिष्कार किया था। जहां 11 लाख की टैक्टर को 18 लाख में खरीदी का मामला सामने आया था। इस विषय को लेकर सभी पार्षदगणों ने जिले में कलेक्टर को आवेंदन देकर जांच व कार्यवाही करने की मांग किया गया था। जो आज दिनांक तक उस आवेंदन मे इन दोनों के ऊपर कोई जांच व कार्यवाही नही किया गया है।
जिसे वजह के इनके हौसलें और भी बुलन्द है।

नतीजा यह है कि नगर पंचायत सीएमओ की मनमानी रैवये बढ़ती जा रहा रही है। अभी बीते दिनांक 25.07.2023 को पीआईसी की बैठक बुलाई थी लेकिन बैठक में अध्यक्ष और अन्य दो पार्षद पहुंचे थे जबकि बैठक के लिए कम से कम अध्यक्ष के अलावा तीन पार्षदों की आवश्यकता होती है। लेकिन सीएमओ ने फिर से अपने अड़ियल रवैए का परिचय देते हुए बैठक में जो मुद्दे थे उन सभी को बिना बहुमत के ही पारित करा लिया। जबकि बैठक में एजेंडा पास करने के लिए बहुमत में कम से कम एक अध्यक्ष समेत तीन पार्षदों की आवश्यकता होती है। यह सब मनमानी रैवये को देखते हुए, नगर पंचायत ऑफिस के सामने समस्त पार्षदों ने सीएमओ के ख़िलाफ नारे-बाजी करते हुए, कुसमी एसडीएम को आवेंदन दिया है और मांग किया गया है कि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुसमी जिला बलरामपुर (छ.ग.) के द्वारा अपने पदस्थापना दिवस से ही नगर पंचायत के पार्षदों को दर-किनार करते हुए मनमाने ढंग से अपने अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए नगर पंचायत के शासकीय मदों की राशि मनमानी तरीके से खरीदी में भारी मात्रा में कमीशन खोरी कर शासन को भारी, मात्रा में क्षति पहुचाने का कार्य किया गया है।

जिसके कारण नगर का विकास कार्य रूक गया है। मनमाने रवैया का उदाहरण यह है कि विगत 25.07:2023 को पीआईसी की बैठक बुलाई गई थी जिसमें मुद्दों पर चर्चा के लिए अध्यक्ष सहित कम से कम चार पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है। उसके बावजूद भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अडियल रवैया अपनाते हुए मात्र अध्यक्ष सहित दो पार्षदों की उपस्थिति में पीआईसी की बैठक में सारे मुद्दों को पारित करा लिया जाता है। जो कि नियम विरुद्ध हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अडियल रवैया से नगर पंचायत के समस्त पार्षदों आक्रोश व्याप्त है।

इस सम्बंध में गंभीरता पूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही करने की मांग समस्त पार्षदों ने की है। और चेतावनी भी दी है कि सीएमओ के ऊपर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर नगर के विकास के लिए सारे पार्षद सदस्य लड़ाई के लिए तैयार रहेंगे।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...