✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
मध्यप्रदेश

बी जे पी में शामिल होने की अटकलों पर मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने कही बड़ी बात, सिंधिया से मुलाकात के बाद थी चर्चाएं

द्वारा: MAHENDRA SINGH LAHARIYAप्रकाशित: 9 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1276 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

बी जे पी में शामिल होने की अटकलों पर मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने कही बड़ी बात, सिंधिया से मुलाकात के बाद थी चर्चाएं रिपोर्टर महेंद्र सिंह लहरिया मुरैना : मध्य प्रदेश में दल बदल की राजनीति का माहौल तेजी से देखने को मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस क...

बी जे पी में शामिल होने की अटकलों पर मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने कही बड़ी बात, सिंधिया से मुलाकात के बाद थी चर्चाएं

रिपोर्टर महेंद्र सिंह लहरिया मुरैना : मध्य प्रदेश में दल बदल की राजनीति का माहौल तेजी से देखने को मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस को कई झटके लग रहे हैं, मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी की तरफ से अभी कांग्रेस को राहत के संकेत मिला रहे हैं उनका कहना है कि मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी। गौरतलब है कि मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने की बातें सामने आ रही थीं। सूत्रों की माने तो वे कुछ दिनों से निरंतर भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के संपर्क में भी थीं। बताया जा रहा है कि महापौर सोलंकी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की थी। जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि महापौर सोलंकी जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी

भाजपा में जाने की चल रही सभी सुर्खियों का खंडन करते हुए मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने कहा कि मैं कहीं नहीं जा रही हूं, मैं कॉन्ग्रेस की हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी। भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की बात को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि मुलाकाते तो सभी करते हैं। मैंने भी की बजट को लेकर मैंने मुलाकाते की। ताकि विकास कार्य हो सके। मैं कॉन्ग्रेस में ही रही हूं और कांग्रेस की ही रहूंगी। यह सारी खबरें झूठी है और मैं कहीं नहीं जा रही हूं। चर्चाओं का क्या है चर्चा है तो होती ही रहती है। दरअसल कुछ दिन पहले ही मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी की बीजेपी के कई सीनियर नेताओं और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि क्या पूर्व विधायक की तरह मुरैना की महापौर भी भाजपा में शामिल होने वाली है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही सैकड़ों की संख्या में मुरैना से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए थे। जो कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका था।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
बी जे पी में शामिल होने की अटकलों पर मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने कही बड़ी बात, सिंधिया से मुलाकात के बाद थी चर्चाएं | सरगुजा टाइम्स