✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

कलेक्टर श्री भोसकर ने अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 6 जुलाई 2024दे देखा गया: 359 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 06 जुलाई 2024/ श्री राम लला के दर्शन का सरगुजा के श्रद्धालुओं को फिर से मौका मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी श्री राम लला दर्शन (अयोध्या धाम)योजना अंतर्गत सरगुजा जिले से निर्धारित कोटा में आगामी 17 जुलाई को स्पेशल ट्रेन आ...

Advertisement

अम्बिकापुर 06 जुलाई 2024/ श्री राम लला के दर्शन का सरगुजा के श्रद्धालुओं को फिर से मौका मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी श्री राम लला दर्शन (अयोध्या धाम)योजना अंतर्गत सरगुजा जिले से निर्धारित कोटा में आगामी 17 जुलाई को स्पेशल ट्रेन आस्था के जरिए श्रद्धालु दर्शन को निकलेंगे। पूर्व यात्रा की भांति इस बार भी जिले से निर्धारित कोटा अनुसार अनुरक्षक सहित 170 दर्शनार्थी भेजे जाने हैं। यात्रा 17 जुलाई को शुरू होगी और 20 जुलाई को समाप्त होगी। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने यात्रा हेतु आवेदन लेने और सूची तैयार कर आगामी समय सीमा की बैठक में प्रस्तुत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
योजना के नोडल अधिकारी ने बताया कि आगामी 17 जुलाई को दर्शन हेतु श्रद्धालु निकलेंगे। यात्रा हेतु अगस्त और सितंबर माह की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। अगस्त में 14 अगस्त और सितंबर में 10 सितंबर को यात्रा होगी। जिले से भेजे जाने वाले तीर्थ यात्रियों में नगर निगम के लिए 30, प्रत्येक नगर पंचायत के लिए 07 और जनपद पंचायतों के 17, कुल 170 सीट आबंटित किया गया है, जिनमें अनुरक्षक भी शामिल हैं।
बता दें कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी।  इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...