सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध:- श्री महाराज
बलरामपुर 28 सितम्बर 2024/ जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) योजना द्वारा बाल हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के स्क्रीनिंग हेतु जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में रायपुर से आए विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने कुल 154 बच्चों का ईको कार्डियोग्राफी टेस्ट किया और आवश्यकता अनुसार परजनों को परामर्श दिया।

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने शिविर का भ्रमण कर जांच प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अभिभावकों से मुलाकात कर समुचित उपचार हेतु आश्वस्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चिंतामणि महराज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से प्रदेश के अंतिम पक्ति के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले हृदय रोग जांच के लिए लोगों को रायपुर जाना पड़ता था लेकिन अब कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की पहल पर जिला चिकित्सालय में ही जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन बच्चों में हृदय रोग की समस्या सामने आई है उन बच्चों को चिरायु योजना के अन्तर्गत बेहतर और निःशुल्क इलाज हेतु रायपुर भेजा जाएगा।









💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।