ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
बलरामपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जिले में एक दिवसीय प्रवास राज्य स्तरीय ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ कार्यक्रम के शुभारंभ में होंगे शामिल

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 30 सितंबर 2024दे देखा गया: 660 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जिले में एक दिवसीय प्रवास राज्य स्तरीय ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ कार्यक्रम के शुभारंभ में होंगे शामिल

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज 192 करोड़ 60 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन बलरामपुर 30 सितम्बर 2024 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 02 अक्टूबर को जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में धरती आब...

Advertisement

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज

192 करोड़ 60 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Advertisement

बलरामपुर 30 सितम्बर 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 02 अक्टूबर को जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिलान्यास सहित जिले के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने विकासखण्ड राजपुर में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।जनजाति समुदाय के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था विकासखण्ड राजपुर के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउंड बूढ़ाबगीचा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले में 192 करोड़ 60 लाख रूपये के 108 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 97 लाख 57 हजार रुपये के लोकार्पण तथा 191 करोड़ 63 लाख रुपये के भूमिपूजन का कार्य शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय, विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर आधारित स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण करेंगे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...