ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
बलरामपुर

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए छात्रों की पहल स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के थीम पर निकाली रैली

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 1 अक्टूबर 2024दे देखा गया: 252 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए छात्रों की पहल स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के थीम पर निकाली रैली

Surguja Times - Samridh mandal Balrampur news प्रमुख चौक-चौराहों पर सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश बलरामपुर 01 अक्टूबर 2024 शासकीय महाविद्यालय और शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त...

Advertisement

Surguja Times - Samridh mandal Balrampur news

प्रमुख चौक-चौराहों पर सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश

बलरामपुर 01 अक्टूबर 2024

Advertisement

शासकीय महाविद्यालय और शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित और नगर पालिका परिषद के नगरपालिका अधिकारी ने रैली को संबोधित किया और स्वच्छता का संदेश दिया। रैली हाई स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर नया बस स्टैंड गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शहीद चौक, हनुमान मंदिर परिसर, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, ऑडिटोरियम एवं साप्ताहिक बाजार परिसर की साफ-सफाई की। इस स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता श्री सत्यम गुप्ता, श्री संजय कुमार, श्रीमती पूजा हालदार, श्री आनंद कुमार चौबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए छात्रों की पहल स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के थीम पर निकाली रैली | सरगुजा टाइम्स