ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
बलरामपुर

स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 15 अगस्त 2024दे देखा गया: 271 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

समृद्ध मंडल - सरगुजा टाईम बलरामपुर न्यूज बलरामपुर 15 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रांगण में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचा...

Advertisement

समृद्ध मंडल - सरगुजा टाईम बलरामपुर न्यूज

बलरामपुर 15 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रांगण में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया तथा भारत माता की जय व स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ के नारे लगाये। इसके उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सभाकक्ष में देशभक्ति गीतों की मनोरम प्रस्तुति दी। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री आर एन पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी, श्री आंनद राम नेताम, श्री प्रमोद कुमार गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण | सरगुजा टाइम्स