ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
बलरामपुर

ACB raid बलरामपुर में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार - ACB raid in education department

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 13 अगस्त 2024दे देखा गया: 143 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
ACB raid बलरामपुर में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार - ACB raid in education department

बलरामपुर न्यूज: एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के बाबू को गिरफ्तार किया. पकड़े गए बाबू पर आरोप है कि वो प्यून से रिश्वत की रकम ले रहा था. एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से बीईओ दफ्तर में हड़कंप मच गया. एसीबी की टीम ने मंगलवार को बीईओ दफ्तर मे...

Advertisement

बलरामपुर न्यूज: एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के बाबू को गिरफ्तार किया. पकड़े गए बाबू पर आरोप है कि वो प्यून से रिश्वत की रकम ले रहा था. एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से बीईओ दफ्तर में हड़कंप मच गया.

एसीबी की टीम ने मंगलवार को बीईओ दफ्तर में छापा मारा. ACB ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में तैनात बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है. बाबू पर प्यून से रिश्वत लेने का आरोप है. एसीबी की टीम ने कर्मचारी को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोप है कि प्यून नितिन पटेल को एरियर के पैसे निकलवाने थे. पैसे निकलवाने के लिए बाबू ने नितिन पटेल से पैसों की मांग की. इस बात की शिकायत फरियादी ने एसीबी की टीम से की. जिसके बाद बाबू को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया.

Advertisement

शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार: ।।।

फरियादी का आरोप था कि बाबू ने एरियर की राशि निकलवाने के नाम पर उससे घूस की मांग की गई. फरियादी से आरोपी ने 12 हजार रुपए मांगे. इस बात की शिकायत नितिन पटले ने एसीबी की टीम से की. जिसके बाद केमिकल लगे नोट फरियादी को दिए गए. फरियादी ने जैसे ही बाबू को पैसे दफ्तर में दिए. पहले से तैनात एसीबी की टीम ने बाबू को दबोच लिया. एसीबी की टीम अब

एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप......

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी कार्रवाई से शासकीय विभागों में हड़कंप मच गया है. रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खेल से आम जनता के साथ ही शासकीय विभागों के कर्मचारी भी परेशान हैं. एसीबी टीम अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्रिय नजर आ रही है.

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
ACB raid बलरामपुर में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार - ACB raid in education department | सरगुजा टाइम्स