बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सनावल पुलिस ने गौ हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 1. पीर मोहम्मद (45) – निवासी कोरवापारा, डिंडो, थाना त्रिकुंडा।
2. सलीम अंसारी (38) – निवासी कोरवापारा, डिंडो, थाना त्रिकुंडा।
3. आमिर अंसारी (20) – निवासी कोरवापारा, डिंडो, थाना त्रिकुंडा।इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
13.09.2024 की शाम को पीर मोहम्मद, सलीम अंसारी, जावेद अंसारी, इम्तियाज और आमिर अंसारी ने मिलकर ग्राम चैनपुर के चोरपनिया बांध के पास एक गाय के बछड़े की हत्या की। उन्होंने गौमांस को आपस में बांट लिया और बछड़े के शेष अंगों को बांध के पानी में फेंक दिया।
रविवार की सुबह, ग्रामीण जब मवेशी चराने जंगल गए, तो उन्होंने बांध के पानी में तैरते हुए बछड़े के अंग देखे और पास में हत्या के निशान भी पाए। घटनास्थल पर गाय को बांधने वाली रस्सी और खूंटा भी मिला, जिससे पूरे गांव में गौ हत्या की खबर फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।