✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
बलरामपुर

पहाड़ी कोरवाओं के सपने को सच करती मोदी की गारंटी पीएम जनमन आवास योजना से आवास का सपना हुआ साकार योजना से बदल रही है कई पीवीटीजी परिवारों की जिंदगी

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 25 सितंबर 2024दे देखा गया: 114 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

समृद्ध मंडल - Surguja Times Balrampur news बलरामपुर 25 सितम्बर 2024 शासन-प्रशासन के प्रयासों से गरीब/असहायों के अधूरे सपने को साकार करने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ‘प्रधानमन्त्री आवास योजना‘ चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से ऐसे गरीब-असहाय...

समृद्ध मंडल - Surguja Times Balrampur news

बलरामपुर 25 सितम्बर 2024

शासन-प्रशासन के प्रयासों से गरीब/असहायों के अधूरे सपने को साकार करने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ‘प्रधानमन्त्री आवास योजना‘ चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से ऐसे गरीब-असहाय जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है और निर्धनता के कारण अपना आवास बनाने में असमर्थ रहे हैं, उनको इस योजना का लाभ देकर गरीबों का आवास का सपना साकार किया जा रहा है। कहा जा सकता है कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना‘ गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। आज हम बात करेंगे विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत चटनियां के रहने वाले पहाड़ी कोरवा श्री रमेश की। श्री रमेश को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 2023-24 में प्रधानमंत्री जनमन आवास स्वीकृत हुआ। रमेश ने बताया मेरा कच्ची दिवार वाला अत्यन्त पुराना घर था। पुराने घर मे मुझे व मेरे परिवार को हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बरसात होती थी, तो मेरे घर के अन्दर पानी ही पानी भर जाता था। जिससे मुझे और मेरे परिवार को बहुत सी दिक्कतों का सामाना करना पड़ता था। रमेश खेती व मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और खेती व मजदूरी से पक्का घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नही दिख रही थी। रमेश को ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो रहा है। तब रमेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के आवास की उम्मीद में आवेदन कर दिया। कुछ दिन बाद आवास स्वीकृत हो जाने की सूचना मिली। वे बताते हैं कि मुझे यकीन नही हुआ कि मुझे आवास की स्वीकृति मिली है, किन्तु जब मैने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते में पैसा आ गया था। मैंने अपना घर बनवाना शुरू कर दिया। तीन किश्तों में आवास की धनराशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना घर बनवाया, इस पक्के आवास से मुझे काफी मदद मिल रही है। मैं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को हम विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लागू करने के लिए धन्यवाद देता हूं कि जिन्होने मुझ जैसी निराश्रित गरीब के बारे में सोचा और घर बनवाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराकर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रोशनी लाने का काम किया।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
पहाड़ी कोरवाओं के सपने को सच करती मोदी की गारंटी पीएम जनमन आवास योजना से आवास का सपना हुआ साकार योजना से बदल रही है कई पीवीटीजी परिवारों की जिंदगी | सरगुजा टाइम्स