✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
बलरामपुर

प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सभी ग्रामों में 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक ग्राम सभा का आयोजन आयोजित ग्राम सभा में विभिन्न बिन्दुओं पर की जायेगी चर्चा

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 28 सितंबर 2024दे देखा गया: 664 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज बलरामपुर 28 सितम्बर 2024 छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा (गठन, सम्मिलित की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन) नियम 1998 के नियम 6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का न...

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज

बलरामपुर 28 सितम्बर 2024

छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा (गठन, सम्मिलित की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन) नियम 1998 के नियम 6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 02 से 06 अक्टूबर 2024 तक ग्राम सभा आयोजित करने हेतु आदेश दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (2) (क) के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति करवाने का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव को दिया है। ग्राम सभा की कार्यवाही छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 ‘क’ से ‘डः’ सहपठित छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 के अनुसार संचालित होगी।
बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। जिसमें ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन, पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा, पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम प्राप्त राशि स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में चर्चा, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिये पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित निराकृत एवं वितरित प्रमाण-पत्रों की जानकारी, मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा, ग्र्राम पंचायतों में अनिवार्य कर के आरोपण एवं वसूली के प्रगति की समीक्षा, पंचायतों के वर्तमान अधिकारियों जिनसे पंचायतों के लेखा, हिसाब, बकाया राशि है उनके नामों का वाचन,
सड़को पर मवेशियों (आवारा एवं पालतू) के कारण हो रहे दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति को रोकने हेतु उस ग्राम पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली समस्त सड़कों (विशेषतः राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग तथा मुख्य जिला मार्गाे) के संबंध में सभी संभव उपायों एवं प्रभावी व्यवस्था की चर्चा, आमजनों में जागरूकता लाने एवं अपने मवेशियों को सड़को पर खुले नहीं छोड़ने का संकल्प लेना तथा खुला छोड़े जाने पर जुर्माना अधिरोपित करना, तम्बाकू, सिगरेट के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता, समस्त ग्राम पंचायत को तम्बाकू मुक्त किये जाने पर चर्चा, ग्राम सभा में पेसा नियम, 02 अक्टूबर 2024 महात्मा गांधी जयंती स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत स्वच्छता मानकों को पूरा कर ग्राम को ओ.डी.एफ. प्लस घोषित कर ग्राम सभा में चर्चा, एड्स के रोकथाम के लिए ग्राम सभा में जनजागरूकता, राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनीमिया का रोकथाम, बौद्धिक विकास के संबंध में ग्राम पंचायतों में मुनादी कराने एवं प्रतिनिधियों के सहयोग के संबंध में चर्चा, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, खाद्य विभाग ई-केवायसी, ई-श्रमिक को राशनकार्ड जारी करना, राशनकार्ड नवीनीकरण, किसान पंजीयन, निगरानी समिति का गठन, ग्राम पंचायत अंतर्गत समस्त विद्यालयों के वर्तमान शैक्षणिक सत्र का शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थिति, मेगा पालक-शिक्षक बैठक का वाचन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत आवासों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा पूर्ण आवासों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण, जल जीवन मिशन अंतर्गत शत-प्रतिशत ग्रामों का हर घर जल सर्टिफिकेशन काय तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सभी ग्रामों में 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक ग्राम सभा का आयोजन आयोजित ग्राम सभा में विभिन्न बिन्दुओं पर की जायेगी चर्चा | सरगुजा टाइम्स