✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरमोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”बिग ब्रेकिंग : जशपुर में "जनसंपर्क" का नया मॉडल - खबर छापो तो 'अपराधी', सवाल पूछो तो '1 करोड़' का नोटिस!अम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरमोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”बिग ब्रेकिंग : जशपुर में "जनसंपर्क" का नया मॉडल - खबर छापो तो 'अपराधी', सवाल पूछो तो '1 करोड़' का नोटिस!
बलरामपुर

साप्ताहिक बाजारों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 25 जून 2024दे देखा गया: 743 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स 25 जून 2024/बलरामपुर। रामानुजगंज में साप्ताहिक बाजारों में मोबाइल फोन और कीमती सामान की चोरी होने की शिकायतें बढ़ने से आम लोग काफी परेशान हैं। आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह सक्रिय रहते हैं और लोगों के मोबाइल पर्स सहित...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स 25 जून 2024/बलरामपुर। रामानुजगंज में साप्ताहिक बाजारों में मोबाइल फोन और कीमती सामान की चोरी होने की शिकायतें बढ़ने से आम लोग काफी परेशान हैं। आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह सक्रिय रहते हैं और लोगों के मोबाइल पर्स सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ करके नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। जो पुलिस के लिए सिरदर्द साबित होने लगा है। अब रामानुजगंज पुलिस ने इन घटनाओं को रोकने के लिए कमर कस ली है।

थाना प्रभारी ने लोगों से की जागरूकता की अपील 

रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने बताया कि हमारे पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा लगातार गश्त सर्चिंग और संदिग्ध व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए हमेशा सतत निगरानी करने थाना क्षेत्र में लगातार गश्त किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आए दिन 

Advertisement

मोबाइल चोरी होने की होने की सूचना मिलते रहती है। जिसके तहत लोगों को सचेत करने के लिए ऑटो रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप अपना सामान सुरक्षित रखें और सुरक्षित रहें। सतर्क रहेंगे तो हमारे जागरूकता का अभियान जारी रहेगा। हमने प्रत्येक साप्ताहिक बाजार में अभियान चलाकर लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में अगर पता चलता है तो थाना में सूचना दें।

जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता ने की थाना प्रभारी की तारिफ 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने थाना प्रभारी ललित यादव की प्रशंसा की है उन्होंने कहा कि ऑटो में लाउडस्पीकर के जरिए जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आम नागरिकों को यह अपील किया जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार में या सार्वजनिक स्थान पर अपनी कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। यह एक आम जनता के लिए थाना प्रभारी ललित यादव का सराहनीय प्रयास है जिसके लिए थाना प्रभारी रामानुजगंज बधाई के पात्र हैं।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
साप्ताहिक बाजारों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान | सरगुजा टाइम्स