✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में मनाया गया वीर बाल दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 26 दिसंबर 2023दे देखा गया: 480 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

बलरामपुर न्यूज --- Surguja times   जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में मनाया गया वीर बाल दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित   बलरामपुर 26 दिसम्बर 202...

Advertisement
बलरामपुर न्यूज --- Surguja times   जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में मनाया गया वीर बाल दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित   बलरामपुर 26 दिसम्बर 2023/ शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर तथा अशासकीय बाल गृह में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित है कि शासन ने 26 दिसम्बर को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के सर्वाेच्च बलिदान और साहस की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया के रूप में निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। महाविद्याय के प्राचार्य श्री एन. के. देवांगन की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। प्राचार्य श्री देवांगन ने साहिबजादांे के जीवनी की कहानी और बलिदान का विवरण देते हुए अनुकरणीय साहस, पराक्रम और देश के प्रति लगाव उत्पन्न करने पर जोर दिया। महाविद्यालय के शिक्षक श्री मंजीत चौबे एवं श्री सत्यम गुप्ता ने अपने-अपने उद्बोधन में वीर बाल दिवस पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की। वीर बाल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शालिनी सिंह, सुशील मानिकपुरी, पूजा शर्मा, विवेकपुरी, कुमारी अल्फा, वर्षा रानी कुजूर, शबाना खातून एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने-अपने विचार अभिव्यक्त किये। इसी कड़ी में महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में अशासकीय बाल गृह में वीर बाल दिवस के अवसर परे बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन (सस्वर पाठ), गायन, कविता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजयी होने वाले प्रतिभागीयों को पुरूस्कार वितरण भी किया गया।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur breaking news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में मनाया गया वीर बाल दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित | सरगुजा टाइम्स