✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

जिले के 57 ग्राम पंचायतो में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा* *शिविर में 45281 लोग हुए शामिल* *5533 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण* *शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित*

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 26 दिसंबर 2023दे देखा गया: 1396 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

*जिले के 57 ग्राम पंचायतो में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा* *शिविर में 45281 लोग हुए शामिल* *5533 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण* *शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित*   *बलरामपुर 26 दिसंबर 2023/* क...

Advertisement
*जिले के 57 ग्राम पंचायतो में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा* *शिविर में 45281 लोग हुए शामिल* *5533 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण* *शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित*   *बलरामपुर 26 दिसंबर 2023/* केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पात्रता रखने वाले सभी हितग्राहियों को लाभान्वित के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अब तक जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर, वाड्रनगर एवं शंकरगढ़ के कुल 57 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंच चुकी है। आज विकासखण्ड रामचद्रपुर के ग्राम पंचायत झारा, कुशफर, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत शारदापुर-ई, भगवानपुर तथा विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत विनायकपुर एवं अमेरा में शिविर आयोजित किया गया। इन शिविरों में कुल 45 हजार 281 लोग शामिल हुए। शिविर स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया जा रहा है     और संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री प्रणाम योजना अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को खेतों में ड्रोन के जरिये नैनो यूरिया का छिड़काव का प्रदर्शन किया जा रहा है, तो वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा धरती करे पुकार की थीम पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन शिविरों में 5533 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ परीक्षण में 2851 लोगों का टीबी जांच और 1993 लोगों का सिकल सेल जांच कर दवाई एवं परामर्श दिया गया। शिविरों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 2203 लोगों का पंजीयन किया गया। शिविरों में विभिन्न योजनओ से लाभांवित 641 हितग्राहियांे ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया। शिविर में 54 किसानो को स्वाइल हेल्थ कार्ड और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। शिविर में लगभग 43 हजार 819 लोगों को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने के साकार करने की शपथ दिलाई गई।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur breaking news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिले के 57 ग्राम पंचायतो में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा* *शिविर में 45281 लोग हुए शामिल* *5533 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण* *शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित* | सरगुजा टाइम्स