✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

महतारी वंदन योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय, नगरीय निकाय एवं विकासखंड स्तरीय समिति गठित

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 5 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1217 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाईम --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  महतारी वंदन योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय, नगरीय निकाय एवं विकासखंड स्तरीय समिति गठित बलरामपुर 5 फरवरी 2024/* छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के आदेशानुसार महिला सशक्तिक...

Advertisement
सरगुजा टाईम --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  महतारी वंदन योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय, नगरीय निकाय एवं विकासखंड स्तरीय समिति गठित बलरामपुर 5 फरवरी 2024/* छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार परिवार के निर्णय में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर, अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपसंचालक समाज कल्याण, लीड बैंक मैनेजर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला ई गवर्नेंस मैनेजर सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना से संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र की प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु नगरीय निकाय स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें तहसीलदार, अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सदस्य एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे। ग्राम पंचायत क्षेत्र स्तर पर योजना से संबंधित प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु विकास खंड स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अध्यक्ष, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, सदस्य तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur News Today

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
महतारी वंदन योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय, नगरीय निकाय एवं विकासखंड स्तरीय समिति गठित | सरगुजा टाइम्स