✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

राज्य स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में जिले की छात्रा बनी विजेता

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 11 मार्च 2024दे देखा गया: 1113 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाईम -- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज राज्य स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में जिले की छात्रा बनी विजेता बलरामपुर 11 मार्च 2024/ शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में मूलभूत साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय नवीन सरस्वती कन्या उच्चतर माध्...

Advertisement
सरगुजा टाईम -- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज राज्य स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में जिले की छात्रा बनी विजेता बलरामपुर 11 मार्च 2024/ शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में मूलभूत साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय नवीन सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्याालय पुरानी बस्ती रायपुर में स्पीड रीडिंग पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राज्य स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में बलरामपुर जिले की प्रतिभागी कुमारी सरावनी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता 2023-24 में इस बार भी विकासखंड कुसमी के ग्रामीण अंचल के प्राथमिक स्कूल फुतूरटोली की पांचवी की छात्रा कुमारी सरावनी ने राज्य में पुनः अपना परचम लहराते हुए जिले को प्रथम स्थान दिला कर स्पीड रीडिंग के क्षेत्र में गौरवान्वित किया। पूर्व में भी बलरामपुर जिले से ही 2022-23 में कुमारी माधुरी पटेल ने पूर्व माध्यमिक स्तर पर अपना प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। कुमारी सरावनी का संकुल स्तर एवं विकासखंड स्तर में चयन के पश्चात् विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुमारी सरावनी को चयन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भेजा गया जहां पर सरावनी ने इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त की। ऐसी उपलब्धियों से जिले के अन्य छात्राओं को भी इस प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लेने प्रेरित करती है। इसके लिए सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur News Today

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...