✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा क़ानून व्यवस्था मे कसावट लाने, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक।

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 4 मार्च 2024दे देखा गया: 714 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाईम --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा क़ानून व्यवस्था मे कसावट लाने, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक। जिले की थाना/च...

Advertisement
सरगुजा टाईम --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा क़ानून व्यवस्था मे कसावट लाने, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक। जिले की थाना/चौकीवार लंबित अपराधों, लंबित चालान, लंबित मर्ग, लंबित शिकायत की की गई विस्तृत समीछा समीक्षा बैठक मे अवैध शराब, एन.डी.पी.एस. एक्ट के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने दिए गए दिशा निर्देश। बच्चों एवं महिलाओ से सम्बंधित अपराधों मे त्वरित कार्यवाही के साथ महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करने दिए गए दिशा निर्देश। बैनर/पोस्टर एवम् फ्लैक्स के माध्यम से नए कानूनों के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने किया गया निर्देशित जिले की कानून व्यवस्था मे कसावट लाने उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन मे आज दिनांक 04/03/2024 दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कच्छ मे जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क़ानून व्यवस्था के बेहतर परिपालन हेतु जिले मे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर आमनागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। महिलाओ एवं बच्चों से सम्बंधित प्रकरणों मे संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, संवेदनशील प्रकरणों मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करने की समझाईस दी गई।समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारी से थाना/चौकीवार लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित चालान, लंबित शिकायत की प्रत्येक प्रकारणवार विस्तृत समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक थाना चौकी प्रभारी से उनके थाने में लंबित मामलों का बारी-बारी से पूछताछ कर अत्यधिक दिनों से लंबित प्रकरणों में थाना प्रभारी/विवेचक को कड़ी फटकार लगाते हुए समय सीमा निर्धारित कर शीघ्र प्रकरणों का निराकरण करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों से अवैध मादक पदार्थो के परिवहन को पूर्णतः रोकने, प्रभावी नियंत्रण हेतु अवैध महुआ शराब, एन. डी. पी. एस. एक्ट के आदतन अपराधियों पर नजर रखकर सतत कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए, नशे के विरुद्ध प्रतिदिन कार्यवाही करने के सम्बन्ध मे अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया बैठक के दौरान शहर मे तेज गति से वाहन चलाने वाले बाइकर्स एवं अवैध अमानक साइलेंसर का उपयोग कर आमनागरिकों को परेशान करने वाले चालकों के विरुद्ध सख़्ती के साथ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया, नाबालिग वाहन चालकों को उपरोक्त गतिविधियों मे शामिल होना पाये जाने पर परिजनों की उपस्तिथि मे कड़ी समझाईस देकर चालानी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में दिए गए एजेंडा वार थाना/चौकी के लंबित अपराध शिकायत मर्ग, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का विश्लेषण कर थाना चौकी प्रभारी को थानों के लंबित अपराध, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने का लक्ष्य दिया गया। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया कि गिरफ्तारसुदा आरोपियों को समय पर न्यायालय पेश किया जावे, फिर भी अगर किसी कारणवश आरोपियों को हवालात में रखना पड़े तो सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों को थाना विजिट कर थानों में लंबित अपराध डायरी, मर्ग डायरी, लंबित चालान की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि थानों में फाइल योग्य मर्ग डायरियों को फाइल करावे और जिन मर्ग पर अपराध पंजीबद्ध होता है उन पर तत्काल अपराध पंजीकृत कराया जाए। उन्होंने कहा कि लोकल स्तर पर तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजा जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गया। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री चंद्रेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री शैलेंद्र पांडे, एसडीओपी कुसमी श्री इमानुएल लकड़ा, एसडीओपी वाडरफनगर श्री राम अवतार ध्रुव, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी एवं एसपी ऑफिस से स्टेनो, रीडर, शिकायत शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur News Today

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा क़ानून व्यवस्था मे कसावट लाने, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक। | सरगुजा टाइम्स