✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमार को मिला पक्का मकान सफलता की कहानी-

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 21 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1149 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सुरगुजा टाईम --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमार को मिला पक्का मकान सफलता की कहानी- बलरामपुर 21 फरवरी 2024/ मनुष्य अपने जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए...

Advertisement
सुरगुजा टाईम --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमार को मिला पक्का मकान सफलता की कहानी- बलरामपुर 21 फरवरी 2024/ मनुष्य अपने जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जीवनभर संघर्ष और मेहनत करता है। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए पक्के का आवास एक सपने जैसा होता है, परंतु केन्द्र सरकार की मंशानुरूप शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का समुचित लाभ समाज के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने की है, ताकि समाज के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके। इन्हीं महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री आवास योजना। प्रधानमंत्री आवास योजना उन लागों के सपने साकार कर रही है, जिनकी आधी जिन्दगी कच्चे के घर में गुजर गई है और जब उनका खुदका सपना सच होता है तो वो खुशी उनके लिए क्या मायने रखतीं है शब्दों में बयां करना पाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री आवास योजना से विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत पुरानडीह निवासी राजकुमार अपने कच्चे के घर में परिवार के साथ जीवनयापन कर रहे थे, वे बताते हैं कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। वे कृषि एवं मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने इस जीवन में वे पक्के के मकान में अपने परिवार के साथ रह पायेंगे। उनके लिए पक्के का मकान एक सपने जैसा था। वे बताते हैं कि खप्पर के मकान में रहना मुश्किल होता था, बरसात के दिनों में घर के अंदर पानी आ जाता था तथा ठण्ड के दिनों में ठण्ड से बचना मुश्किल हो जाता था। बदलते मौसम के साथ परेशानियां भी बदलती रहीं साथ ही समय के साथ रेत, गिट्टी, सीमेंट और ईंट की खरीदी दर भी बहुत मंहगी हो चुकी थी। परन्तु शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना उनके पक्के घर के सपने को साकार करने में सिद्ध हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2019-20 में पक्का आवास बनाने के लिए शासन से स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली सहयोग राशि से पक्का मकान बना लिया। अब पक्का मकान बन जाने से वे अपने परिवार के साथ उस पक्के के मकान में खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur News Today

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमार को मिला पक्का मकान सफलता की कहानी- | सरगुजा टाइम्स