Balrampur News: सरगुजा टाइम्स| बलरामपुर 09 जनवरी 2024/* जिले में विकसित भारत यात्रा अंतर्गत आज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत धनगांव में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे BJP वरिष्ठ नेता बंशीधर गुप्ता , BJP जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, युवा नेता मुकेश गुप्ता और ग्रामीण शामिल हुए।
शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी, जनहितैषी योजनाओं से लाभ पहुंचाने विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाओं पर प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।