✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

अवैध रूप से भण्डारित एवं परिवहन किये जा रहे 199 बोरी अवैध धान जब्त

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 19 जनवरी 2024दे देखा गया: 1195 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाईम ---- समृद्ध मंडल बलरामपुर की खबर अवैध रूप से भण्डारित एवं परिवहन किये जा रहे 199 बोरी अवैध धान जब्त अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही कड़ी कार्यवाही   बलरामपुर 18 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुस...

Advertisement
सरगुजा टाईम ---- समृद्ध मंडल बलरामपुर की खबर अवैध रूप से भण्डारित एवं परिवहन किये जा रहे 199 बोरी अवैध धान जब्त अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही कड़ी कार्यवाही   बलरामपुर 18 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत खजुरियाडीह में बिचौलिये द्वारा भण्डारित किये गये 127 बोरी अवैध धान तथा पड़ोसी राज्य झारखण्ड की ओर से 407 मिनी ट्रक के माध्यम से 72 बोरी अवैध धान के परिवहन को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जब्ती की कार्यवाही कर संबंधित थाने के सुपूर्द किया गया है। चांदो तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य बिचौलिया खजुरियाडीह निवासी अभिषेक जायसवाल द्वारा खलिहान में भण्डारित किये गये कुल 127 बोरी अवैध धान की सूचना मिलने पर तहसीलदार एवं समिति प्रबंधक द्वारा मौके पर पहुंचकर जब्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिचौलिया अभिषेक जायसवाल के द्वारा ही अपनी अगुवाई में रात्रि 10 बजे ग्राम बरगढ़(झारखण्ड) की ओर से 407 मिनी ट्रक वाहन क्रमांक जेएच 03 एफ 8489 से 72 बोरी अवैध धान परिवहन कराया जा रहा था, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर चांदो-बलरामपुर मुख्यमार्ग के करचा मोड़ पर तहसीलदार एवं थाना प्रभारी चांदो की टीम द्वारा जांच करते हुए वाहन चालक से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर जब्ती की कार्यवाही कर वाहन सहित उक्त धान को चांदो थाना को सुपूर्द किया गया। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur breaking news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
अवैध रूप से भण्डारित एवं परिवहन किये जा रहे 199 बोरी अवैध धान जब्त | सरगुजा टाइम्स