✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 24 जनवरी 2024दे देखा गया: 909 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

surguja times --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा बलरामपुर 23 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्र...

Advertisement
surguja times --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा बलरामपुर 23 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने गणतंत्र दिवस के गरिमामयी आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस की चल रही तैयारियों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर श्री एक्का ने 26 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समारोह हेतु आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम एवं व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ग्राउंड की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, लाइट, टेंट, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दिये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों द्वारा निकाले जाने वाले झांकियों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सर्व संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
Advertisement
टैग्स (Tags):#balrampur news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा | सरगुजा टाइम्स