✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

गणतंत्र दिवस का अंतिम रिहर्सल सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 24 जनवरी 2024दे देखा गया: 1314 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

surguja time --- samridh mandal Balrampur news  गणतंत्र दिवस का अंतिम रिहर्सल सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा बलरामपुर 24 जनवरी 2024/जिले में 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिसके तैयारी के...

Advertisement
surguja time --- samridh mandal Balrampur news  गणतंत्र दिवस का अंतिम रिहर्सल सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा बलरामपुर 24 जनवरी 2024/जिले में 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिसके तैयारी के लिए कार्यक्रम के रूपरेखा के अनुसार पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का और पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड निरीक्षण हेतु रिपोर्ट किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने कार में सवार में होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के पश्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का प्रतीकात्मक वाचन किया। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा राष्ट्रगान के धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया गया। पुलिस के जवानों एवं स्कूली बच्चों ने पूर्ण गणवेश में मार्च पास्ट किया। परेड के मार्च पास्ट के पश्चात् मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों का परिचय एवं ग्रुप फोटो का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों तथा छत्तीसगढ़ी थीम पर आधारित विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री एस. एस. पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur News Today

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
गणतंत्र दिवस का अंतिम रिहर्सल सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा | सरगुजा टाइम्स