✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

जिला स्तरीय दिव्यांग खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन दिव्यांग बच्चों ने किया अपनी खेल कला का प्रदर्शन

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 2 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 813 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Surguja times --- Samridh mandal Balrampur news  जिला स्तरीय दिव्यांग खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन दिव्यांग बच्चों ने किया अपनी खेल कला का प्रदर्शन *बलरामपुर 02 फरवरी 2024/*कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं मार्ग...

Advertisement
Surguja times --- Samridh mandal Balrampur news  जिला स्तरीय दिव्यांग खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन दिव्यांग बच्चों ने किया अपनी खेल कला का प्रदर्शन *बलरामपुर 02 फरवरी 2024/*कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में दिव्यांग स्कूली छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक श्री ओम प्रकाश जायसवाल, दीनानाथ यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला मिशन समनव्यक श्री रामप्रकाश जायसवाल, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।   दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, जलेबी दौड़, रस्सी दौड़, कुर्सी दौड़ एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक इन प्रतियोगिता में सहभागिता दिखाई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंड स्तर के विजेता प्रतिभागियों ने खेल में अपना दमखम दिखाया। साथ ही देश रंगीला, होरे होरे गानों पर मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया और देशभक्ति गीत का गायन, कविता प्रस्तुत किया गया।   इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री भानु प्रकाश दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का खेल कूद का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में हार और जीत दो पहलू है सभी विभिन्न विकासखंड से निकल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए यही आपके लिए जीत है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता हो या मानसिक दक्षता, ईश्वर ने जैसा आपको जीवन दिया है उसमें आपको खुशी ढूंढना है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। ततपश्चात प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur News Today

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिला स्तरीय दिव्यांग खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन दिव्यांग बच्चों ने किया अपनी खेल कला का प्रदर्शन | सरगुजा टाइम्स