ट्रक चालकों के हड़ताल के मद्देनजर स्थिति सामान्य बनाने बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा की गई जरूरी व्यवस्थाएं

Surguja times ------ Balrampur news ट्रक चालकों के हड़ताल के मद्देनजर स्थिति सामान्य बनाने बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा की गई जरूरी व्यवस्थाएं जिले में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध बलरामपुर, 02 जनवरी 2024/कलेक्टर श्र...
Surguja times ------ Balrampur news
ट्रक चालकों के हड़ताल के मद्देनजर स्थिति सामान्य बनाने बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा की गई जरूरी व्यवस्थाएं
जिले में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध
बलरामपुर, 02 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुसार हिट एण्ड रन के नये कानून के फलस्वरूप ट्रक चालकों के हड़ताल के मद्देनजर हड़ताल के दौरान आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रशासन द्वारा जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। हड़ताल के दौरान आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्ता के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए जिले में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त स्टाॅक उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि वाहन चालकों के हड़ताल में चले जाने से पेट्रोल पंप में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले के पेट्रोल पंपों सेे आम नागरिकों को समुचित मात्रा में पेट्रोल एवं डीज़ल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि बलरामपुर जिले में कुल 41 पेट्रोल पंप है। जिले के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल एवं डीजल का निरंतर रूप से विक्रय जारी है। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों में रिजर्व स्टॉक रखकर अतिआवश्यक सेवाओं के तहत उन्हें पेट्रोल एवं डीजल प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुसार जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निरंतर सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
टैग्स (Tags):#balrampur news




💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।