✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

नगरीय क्षेत्र में पहुच रहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरा चरण में शहरी क्षेत्रों में चल रहा राष्ट्रव्यापी अभियान लाभान्वित हितग्राही अनुभव साझा कर आमलोगों को लाभ लेने हेतु कर रहे प्रेरित

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 21 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 986 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Surguja times --- Samridh mandal Balrampur news  नगरीय क्षेत्र में पहुच रहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरा चरण में शहरी क्षेत्रों में चल रहा राष्ट्रव्यापी अभियान लाभान्वित हितग्राही अनुभव साझा कर आमलोगों को लाभ लेने...

Advertisement
Surguja times --- Samridh mandal Balrampur news  नगरीय क्षेत्र में पहुच रहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरा चरण में शहरी क्षेत्रों में चल रहा राष्ट्रव्यापी अभियान लाभान्वित हितग्राही अनुभव साझा कर आमलोगों को लाभ लेने हेतु कर रहे प्रेरित बलरामपुर 21 फरवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से दूसरे चरण की शुरूआत हो चुकी है यह यात्रा 20 से 24 फरवरी तक जारी रहेगा। जिसमें जिले के नगरीय क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प शिविर नगर पंचायत कुसमी, राजपुर में शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत नगरवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लेने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जांच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत कैलेण्डर का भी वितरण किया गया। गौरतलब है कि जिले के चिंहित नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisement
टैग्स (Tags):#balrampur news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
नगरीय क्षेत्र में पहुच रहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरा चरण में शहरी क्षेत्रों में चल रहा राष्ट्रव्यापी अभियान लाभान्वित हितग्राही अनुभव साझा कर आमलोगों को लाभ लेने हेतु कर रहे प्रेरित | सरगुजा टाइम्स