✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 14 हजार 421 महिलाओं ने भरे फॉर्म अंतिम दिन भी योजना को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 21 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 833 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सुरगुजा टाईम --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 14 हजार 421 महिलाओं ने भरे फॉर्म अंतिम दिन भी योजना को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह बलरामपुर 21 फरवरी 2024/ जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योज...

Advertisement
सुरगुजा टाईम --- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 14 हजार 421 महिलाओं ने भरे फॉर्म अंतिम दिन भी योजना को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह बलरामपुर 21 फरवरी 2024/ जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना अंतर्गत फॉर्म भरने के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह एवं खुशी है। वहीं जिले में अंतिम दिवस निर्धारित समय तक फॉर्म भरे गए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस योजना के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत कुल 02 लाख 14 हजार 421 महिलाओं ने आवेदन जमा किए हैं। जिनका तेजी से सत्यापन का कार्य भी जारी है। जिले में विकासखंड बलरामपुर में 34218, रामचंद्रपुर में 51185, राजपुर में 31257, वाड्रफनगर में 47830, कुसमी में 28954 तथा शंकरगढ़ में 20977 महिलाओं ने फॉर्म जमा किए हैं। योजनांतर्गत फॉर्म भरने पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से हम महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन का मजबूत आधार मिलेगा। इससे मिलने वाले प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि से घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। हमें 08 मार्च का इंतजार है जब योजना अंतर्गत पहली किस्त की राशि मिलेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur breaking news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 14 हजार 421 महिलाओं ने भरे फॉर्म अंतिम दिन भी योजना को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह | सरगुजा टाइम्स