✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

मुख्यमंत्री श्री साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 400 जोड़ों को देंगे आशिर्वाद

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 14 जनवरी 2024दे देखा गया: 917 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम ----- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  मुख्यमंत्री श्री साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 400 जोड़ों को देंगे आशिर्वाद बलरामपुर 13 जनवरी 2024/ तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्...

Advertisement
सरगुजा टाइम ----- समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  मुख्यमंत्री श्री साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 400 जोड़ों को देंगे आशिर्वाद बलरामपुर 13 जनवरी 2024/ तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय तातापानी महोत्सव में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 400 जोडांे के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे तथा नव दंपतियों को आशीर्वाद भी देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास व कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। गौरतलब है कि धार्मिक मान्यताओं व भूमिगत गर्म जल स्त्रोत के नाम से प्रसिद्ध तातापानी में प्रत्येक वर्ष की भांति मकर संक्रांति पर्व पर वृहद मेला लगता है, जहां जिले के पड़ोसी राज्यों झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं, और यही वजह है कि तातापानी को पर्यटन के मानचित्र में पहचान दिलाने जिला प्रशासन के द्वारा तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय योजनाओं पर आधारित विकास कार्यों की स्टॉल के माध्यम से लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। महोत्सव के प्रथम दिवस 14 जनवरी को स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत की अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, जनपद अध्यक्ष रामचन्द्रपुर श्रीमती शारदा देवी सिंह एवं तातापानी की सरपंच श्रीमती प्रतिमा मिंज उपस्थित रहेंगे।
Advertisement
टैग्स (Tags):#balrampur news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
मुख्यमंत्री श्री साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 400 जोड़ों को देंगे आशिर्वाद | सरगुजा टाइम्स