✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबर
बलरामपुर

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के शासकीय संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में किया जा रहा साफ-सफाई 22 जनवरी को जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायतों में भव्य एवं वृहद रूप से मानस गान का होगा आयोजनl

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 19 जनवरी 2024दे देखा गया: 781 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाईम ------ समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के शासकीय संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में किया जा रहा साफ-सफाई 22 जनवरी को जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायतों में भव्य एवं वृहद रूप से मानस ग...

Advertisement
सरगुजा टाईम ------ समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज  श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के शासकीय संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में किया जा रहा साफ-सफाई 22 जनवरी को जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायतों में भव्य एवं वृहद रूप से मानस गान का होगा आयोजन कलेक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का लिया जायजा बलरामपुर 19 जनवरी 2024/ श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के ग्राम पंचायतों में वृहद रूप से शासकीय संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया है। आयोध्या मे आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी 2024 के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय एवं जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में भव्य एवं वृहद रूप से मानस गान आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा चांदो चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। यहां श्री राम उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें मानस मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही जिले के समस्त मंदिरों में भी साफ-सफाई, साज-सज्जा आदि की जा रही है। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन में मानस मंडलियों की भागीदारी राज्य के प्रत्येक जिलों में संचालनालय, संस्कृति एवं राजभाषा के साथ पंजीकृत क्रियाशील लगभग 4700 मानस मंडलियां हैं। राज्य शासन के घोषणा अनुरूप इन सभी मानस मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक मंडलियों को 5000 रूपये राशि प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन में प्रत्येक जिला, विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के 05 मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जाएगा।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Balrampur breaking news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के शासकीय संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में किया जा रहा साफ-सफाई 22 जनवरी को जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायतों में भव्य एवं वृहद रूप से मानस गान का होगा आयोजनl | सरगुजा टाइम्स